कभी-कभी टाईम-पास करने के लिय

सोमवार, 21 फ़रवरी 2011

रोज दो पैग से बढ़ता है अंधेपन का खतरा

लंदन। डायबिटीज के मरीजों में रोज दो पैग अल्कोहल के सेवन से अंधेपन का खतरा बढ़ सकता है। एक नए शोध में नीदरलैंड्स की यूट्रैस्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है।

डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, पहले के अध्ययनों में यह बात सामने आई थी कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अल्कोहल की थोड़ी मात्रा रोज लेना फायदेमंद है और रेड वाइन दिल की बीमारियों के खतरे को कम करती है।

नए अध्ययन ने सलाह दी है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अल्कोहल का प्रतिदिन सेवन हानिकारक है। इससे उन मरीजों में अंधता की समस्या पैदा हो सकती है। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 12 सौ से ज्यादा डायबिटीज के मरीजों को शामिल किया था।

उनकी आंखों का परीक्षण किया गया। पांच साल बाद उनमें से करीब 182 मरीज डायबिटीज के कारण नजर की समस्या से ग्रस्त हो गए थे। इस दौरान उन लोगों में नजर की समस्याएं नहीं बढ़ी, जिन्होंने अल्कोहल नहीं लिया था। परीक्षण में अल्कोहल लेने वालों में करीब सात सौ लोगों में नजर की समस्या में बढ़ोत्तरी देखी गई।

'डायबिटिक मेडीसिन' जर्नल में छपे इस अध्ययन के मुताबिक रोजाना औसतन दो पैग लेने वाले पचास फीसदी लोगों में नजर की समस्याएं बढ़ी हैं। डायबिटीज पर शोध के प्रमुख विक्टोरिया किंग ने कहा, 'यह अध्ययन बताता है कि अल्कोहल की मात्रा बढ़ाने पर नजर की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: