कभी-कभी टाईम-पास करने के लिय

शुक्रवार, 1 जनवरी 2010

सोनपापडी

सामग्री : सवा कप बेसन, सवा कप मैदा, 250 ग्राम घी, ढाई कप शक्‍कर, डेढ़ कप पानी, 2 चम्‍मच दूध, आधा चम्‍मच इलायची पावडर। वि‍धि ‍: बेसन और मैदे को मि‍ला दें और घी गरम करके उसमें हल्‍का गोल्‍डन होने तक भूनते रहें। इसे कुछ देर अलग रखकर ठंडा होने दें। बीच बीच में हि‍लाते रहें। इसके साथ में ही पानी शक्‍कर और दूध डालकर चाशनी भी तैयार कर लें। और इसे तैयार मि‍श्रण में डाल दें। मि‍श्रण को तब तक फेंटते रहें जब तक उसके धागे ना बनने लगे। अब इसे तेल लगी थाली में डालें और उस पर इलायची पावडर बुरक दें। हल्‍के हाथ से दबा दें। ठंडा हो जाने पर बर्फी के आकार में काट लें और एयरटाइट डि‍ब्बे में रखें।

केक

सामग्री :
आधा किलो मैदा, आधा कप मक्खन, एक चम्मच मलाई, एक कप पिसी शक्कर, एक कप दही, एक टी स्पून बेकिंग पावडर, आधा टी स्पून मीठा सोडा, एक टी स्पून वनीला एसेंस, जेम्स गोलियों का एक पैकेट।

विधि :
सर्वप्रथम मैदा को छान लें। सोडा, बेकिंग पावडर डालें। अब मलाई, मक्खन और शक्कर को मिक्स करके हल्की क्रीम बनने ‍तक फेंटें। इसमें मैदा, दही और एसेंस ऐसे मिलाएँ कि मिश्रण एकसार हो जाए। केक टीन में चिकनाई लगाकर थोड़ा-सा सूखा मैदा बुरकाकर फेंटा मिश्रण डाल दें।

अवन को अच्छा गरम करने के बाद उसमें केक टीन को रखकर करीब पैंतीस-चालीस मिनट तक बेक करें। अब तैयार केक पर आइसिंग शुगर की सहायता से हैपी न्यू ईयर लिखें और रंगबिरंगी जेम्स की गोलियाँ चिपका कर सजा दें। तैयार केक को फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर केक के पीसेस करके सभी को खिलाएँ और नए साल का आनंद उठाएँ।